एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ‘द वंडरमेंट टूर’ में एक बार फिर साथ नजर आएंगे ए आर रहमान और श्यामक दावर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संगीतकार ए. आर. रहमान ने अगले महीने होने वाले अपने बहुप्रतीक्षित "द वंडरमेंट टूर" में प्रसिद्ध कोरियोग्राफर श्यामक डावर से साथ धूम मचाते नजर आएंगे।

देश की खबरें | ‘द वंडरमेंट टूर’ में एक बार फिर साथ नजर आएंगे ए आर रहमान और श्यामक दावर

मुंबई, 11 अप्रैल संगीतकार ए. आर. रहमान ने अगले महीने होने वाले अपने बहुप्रतीक्षित "द वंडरमेंट टूर" में प्रसिद्ध कोरियोग्राफर श्यामक डावर से साथ धूम मचाते नजर आएंगे।

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 'वंडरमेंट टूर' रहमान की संगीत विरासत का एक भव्य उत्सव होगा और यह दर्शकों को उनके सदाबहार हिट गीतों के माध्यम से एक शानदार यात्रा पर ले जाएगा, जबकि डावर अपनी कोरियोग्राफी के जलवे बिखेरेंगे।

रहमान ने एक बयान में कहा, “ताल और किसना में साथ काम करने का हमारा सफर अविस्मरणीय रहा और मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि द वंडरमेंट टूर में वह सचमुच जादू बिखेरेंगे। 'वंडरमेंट टूर' हर मायने में संगीत, नृत्य और जादू का उत्सव है। यह कला के दो रूपों के साथ आने से असाधारण साबित होगा। इसके लिए श्यामक से बेहतर कौन हो सकता है।”

डावर ने कहा कि वह रहमान के साथ फिर से काम करने को लेकर रोमांचित हैं।

कोरियोग्राफर ने कहा, ‘‘उनके पास अपने संगीत के माध्यम से दिलों को छूने की एक अद्वितीय क्षमता है, और मैं नृत्य के माध्यम से उनकी रचनाओं को जीवंत बनाने के लिए रोमांचित हूं।”

संगीत कार्यक्रम तीन मई को डीवाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। यह कॉन्सर्ट एक से चार मई तक चलने वाले वेव्स समिट का हिस्सा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).