एजेंसी न्यूज

दक्षिण अफ्रीका से लौटी महिला ने चंडीगढ़ में पृथक-वास का नियम तोड़ा, पांच सितारा होटल गई

दक्षिण अफ्रीका से दो दिन पहले चंडीगढ़ लौटी एक महिला ने कथित रूप से घर में पृथकवास में रहने का नियम तोड़ा और एक पांच सितारा होटल चली गई.

दक्षिण अफ्रीका से लौटी महिला ने चंडीगढ़ में पृथक-वास का नियम तोड़ा, पांच सितारा होटल गई
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

चंडीगढ़, 4 दिसंबर : दक्षिण अफ्रीका से दो दिन पहले चंडीगढ़ लौटी एक महिला ने कथित रूप से घर में पृथकवास में रहने का नियम तोड़ा और एक पांच सितारा होटल चली गई. इसके बाद प्रशासन ने शुक्रवार को यात्रियों, विशेष तौर पर ‘‘जोखिम वाले’’ देशों से आये लोगों के लिए कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने के लिए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया. केंद्र सरकार ने उन देशों को ‘जोखिम वाली’ सूची में रखा हैं जहां कोविड का नया स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ सामने आया है और उनके लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महिला एक दिसंबर को यहां सेक्टर 48-बी स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी पहुंची. इसमें कहा गया है कि दो दिसंबर को उसने पृथक-वास का नियम तोड़ा और शाम को यहां के एक पांच सितारा होटल गई और देर रात होटल से घर वापस जाने के लिए निकली. यह भी पढ़ें : Indian Navi days 50th years 2021: क्यों मनाते हैं भारतीय नेवी दिवस? जानें दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी भारतीय नौसेना बल के रोचक तथ्य!

यहां स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आदेश दिया कि उसके खिलाफ पृथक-वास नियम का उल्लंघन करने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए. स्वास्थ्य सेवा के निदेशक से होटल के सभी कर्मचारियों की तत्काल आरटी-पीसीआर पद्धति से जांच कराने की व्यवस्था करने को कहा गया है. हालांकि आदेश में कहा गया है कि एक दिसंबर को महिला की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव थी और प्रोटोकॉल के मुताबिक, उसकी आठ दिसंबर को दोबारा जांच होनी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2021 09:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).