एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: महिला से पूर्व मंगेतर ने किया दुष्कर्म, फोन से इस करतूत का बनाया वीडियो, केस दर्ज

मुजफ्फरनगर के भोपा इलाके में 26 वर्षीय महिला से उसके पूर्व मंगेतर ने कथित तौर पर बलात्कार किया और मोबाइल फोन पर इस करतूत की वीडियो भी बना ली. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Uttar Pradesh: महिला से पूर्व मंगेतर ने किया दुष्कर्म, फोन से इस करतूत का बनाया वीडियो, केस दर्ज
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर (उप्र), 2 अक्टूबर : मुजफ्फरनगर के भोपा इलाके में 26 वर्षीय महिला से उसके पूर्व मंगेतर ने कथित तौर पर बलात्कार किया और मोबाइल फोन पर इस करतूत की वीडियो भी बना ली. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. सर्किल अधिकारी (भोपा) डीएसपी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने महिला के पूर्व मंगेतर विकास और तीन अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 506, 452 और 420 के तहत एक मामला दर्ज कर लिया है. चारों आरोपी फरार हैं.

पीड़िता द्वारा दर्ज करायी शिकायत के अनुसार, इस साल की 30 जनवरी को उसकी विकास के साथ शादी तय की गयी. शादी से पहले उसे मंसूरपुर ले जाया गया जहां विकास ने उसे नशीला पेय पदार्थ देकर उससे दुष्कर्म किया और इस घटना का वीडियो बना लिया. बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया और शादी टूट गयी. यह भी पढ़ें : Karnataka Shocker: पत्नी, बेटे और भाई ने मिलकर शख्स को उतारा मौत के घाट, फिर कार में रख कर लगा दी आग- इस तरह रची साजिश

इसके बाद युवती के माता-पिता ने किसी दूसरे व्यक्ति से उसकी शादी कराने का फैसला किया. आरोपी विकास, उसके भाई गगन और ओमकार तथा एक रिश्तेदार ने महिला को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया के जरिए उसके पति को वीडियो भेज दी. वीडियो देखने के बाद महिला के पति ने उसे घर से निकाल दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2021 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).