एजेंसी न्यूज

पालतू कुत्ते के घर के बाहर शौच करने पर आपत्ति जताने पर युवक को महिला ने थप्पड़ मारा

गाजियाबाद में एक पालतू कुत्ते के एक युवक के घर के बाहर शौच करने और उसे कथित रूप से काटने की कोशिश करने के बाद आपत्ति जताने पर एक महिला द्वारा उसे थप्पड़ मारे जाने का मामला सामने आया है.

पालतू कुत्ते के घर के बाहर शौच करने पर आपत्ति जताने पर युवक को महिला ने थप्पड़ मारा
डॉग (Photo Credits: Pixabay)

गाजियाबाद (उप्र), 18 अक्टूबर : गाजियाबाद में एक पालतू कुत्ते के एक युवक के घर के बाहर शौच करने और उसे कथित रूप से काटने की कोशिश करने के बाद आपत्ति जताने पर एक महिला द्वारा उसे थप्पड़ मारे जाने का मामला सामने आया है. युवक ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

इंदिरापुरम के शक्ति खंड में हुई इस कथित घटना का वीडियो इंटरनेट पर उपलब्ध है. पुलिस ने बताया कि तरुण नाम का युवक सोमवार शाम को एक आवासीय सोसाइटी के परिसर में टहल रहा था, तभी उसने देखा कि महिला अपने कुत्ते को उसके घर के सामने टहला रही है. यह भी पढ़ें : एनआईए की आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ के खिलाफ 50 से अधिक स्थानों पर छापेमारी, दो लोग गिरफ्तार

शिकायत के अनुसार, कुत्ता तरुण और उसके दोस्त पर भौंका और उसने उन्हें कथित रूप से काटने की कोशिश की. इसके बाद कुत्ते ने उनके फ्लैट के बाहर शौच करना शुरू कर दिया. इसमें कहा गया है कि जब तरुण ने इस पर आपत्ति जताई तो महिला ने उसे कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2022 01:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).