एजेंसी न्यूज

मकान मालकिन बताकर आराम से घर में रह रही महिला बाद में निकली चोर

अधिकारियों ने सैन डिएगो के कोरोनाडो शहर से बृहस्पतिवार रात को चोरी के संदेह में 43 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है. इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब मकान के असली मालिक ने कोरोनाडो पुलिस को फोन किया और कहा कि उसके पड़ोसी ने उसके घर पर कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी है.

मकान मालकिन बताकर आराम से घर में रह रही महिला बाद में निकली चोर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

अधिकारियों ने सैन डिएगो के कोरोनाडो शहर से बृहस्पतिवार रात को चोरी के संदेह में 43 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है. इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब मकान के असली मालिक ने कोरोनाडो पुलिस को फोन किया और कहा कि उसके पड़ोसी ने उसके घर पर कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी है. मकान का मालिक शहर से बाहर गया हुआ था लेकिन उनके पड़ोसी ने घर में लाइट जलते और बुझते हुए देखी जिससे उन्हें शक हुआ.

सूचना मिलने के बाद अधिकारी वहां पहुंचे और मकान मालिक के पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार ने उन्हें घर की एक अतिरिक्त चाबी दी. लेकिन चाबी लगी नहीं और उन्होंने पाया कि घर के एक पुराने ताले के टुकड़े पास ही में जमीन पर बिखरे पड़े हैं. पुलिस ने घर के आसपास देखा तो पाया कि पीछे का दरवाजा खुला हुआ है और अंदर आग जल रही है तथा संगीत बज रहा है. इसके बाद उन्होंने एक हेलीकॉप्टर बुलाया और घर की दूसरी मंजिल पर किसी को चलते हुए देखा. यह भी पढ़ें : Diwali 2021: यूपी के मुरादाबाद की एक महिला ने बनाए दिवाली के लिए चॉकलेट पटाखे, मुंह मीठा कर उत्सव मनाने की अपील

इसके बाद पुलिस ने घर के भीतर मौजूद महिला को आवाज मारी जो कुछ मिनटों बाद बाहर आयी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. महिला ने दावा किया कि दो बच्चे भी घर के भीतर है लेकिन तलाशी में पुलिस को कुछ नहीं मिला. महिला ने पुलिस को बताया कि यह घर उसका है और उसने तालेवाले को बुलाकर घर का ताला भी बदलवा दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2021 10:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).