देश की खबरें | पति के पीटने पर महिला चार बच्चों के साथ नहर में कूदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पति के हाथों पिटाई से आहत 32 वर्षीय एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ ऊपरी गंगा नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर (उप्र), 20 मार्च उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पति के हाथों पिटाई से आहत 32 वर्षीय एक महिला ने अपने चार बच्चों के साथ ऊपरी गंगा नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि रीना और उसके दो बच्चों- तीन वर्षीय निविका और नौ वर्षीय संध्या, को बचा लिया गया है। लेकिन उसके दो अन्य बच्चों, आठ वर्षीय सूरज और पांच वर्षीय छवि का अभी तक पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने बताया कि भोपा गांव के पास की यह घटना शनिवार शाम की है। रीना की शादी संदीप से हुई थी और दोनों अलावलपुर गांव में रहते थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को संदीप नशे की हालत में घर आया और रीना के साथ मारपीट करने लगा।

उन्होंने बताया कि गुस्से में रीना अपने बच्चों के साथ घर से निकली और जा कर नहर में कूद गई।

एक अन्य घटना में, भोपा थाना क्षेत्र के नन्हेड़ा गांव में जितेंद्र नाम के 35 वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने कहा कि संदिग्ध आत्महत्या के कारण का पता लगाया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जितेंद्र द्वारा इस्तेमाल किए गए तमंचे को जब्त किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान