एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा में आवासीय सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर महिला ने खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा की एक आवासीय सोसाइटी में एक महिला ने कथित तौर पर 14वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नोएडा में आवासीय सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर महिला ने खुदकुशी की

नोएडा (उत्तर प्रदेश), सात जुलाई नोएडा की एक आवासीय सोसाइटी में एक महिला ने कथित तौर पर 14वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना रविवार शाम बिसरख थाना क्षेत्र में ‘स्प्रिंग मेडोज सोसाइटी’ में हुई जहां ज्ञानती कुमारी ने 14वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी।

थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के समय घर पर महिला के पति, बेटी और दामाद मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि खुदकुशी के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

वहीं, एक अन्य मामले में इसी थाना क्षेत्र में गौर सिटी-दो स्थित एक स्टूडियो अपार्टमेंट में रहने आए एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली जिसकी सूचना पुलिस को रविवार देर रात एक बजे मिली।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान गाजियाबाद के प्रताप विहार निवासी रूपेश (23) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि परिजनों को सूचना दे दी गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).