देश की खबरें | महिला व उसका ननदोई फांसी के फंदे पर लटके मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद के शिवपुरी कॉलोनी में एक महिला और उसके ननदोई का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला । दोनों के शव उनके अपने-अपने घरों में लटके हुए थे। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

जींद, 13 जुलाई हरियाणा के जींद के शिवपुरी कॉलोनी में एक महिला और उसके ननदोई का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला । दोनों के शव उनके अपने-अपने घरों में लटके हुए थे। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताा कि घटना की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी फोरेसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शवों को कब्जे में ले सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया ।

उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान परमजीत (20) तथा उसके ननदोई रिंकू ऊर्फ संजय (32) के रूप में की गयी है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों का चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य मामले में जिले के गांव ढाकल के तालाब में कन्या का भ्रूण मिला जिसकी सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और भ्रूण को कब्जे में ले सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

उन्होंने बताया कि यह भ्रूण आठ से 12 सप्ताह का दिखाई दे रहा है और उसके अंग पूरी तरह विकसित हो चुके थे। आशंका जताई जा रही है कि प्री मैच्यौर डिलीवरी करवाकर भ्रूण को खुर्द बुर्द करने की नीयत से तालाब में फेंका गया है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\