एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महिला ने दहेज के लिए मारपीट का आरोप लगाया, सात लोगों पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक महिला ने दहेज की मांग को लेकर अपने पति और सास ससुर पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

देश की खबरें | महिला ने दहेज के लिए मारपीट का आरोप लगाया, सात लोगों पर मामला दर्ज

भदोही (उप्र), नौ जुलाई एक महिला ने दहेज की मांग को लेकर अपने पति और सास ससुर पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि महिला का आरोप है कि शादी के 10 दिन बाद से ही दहेज़ में अर्टिगा कार और दस लाख रुपये नकदी की मांग को लेकर ससुराल वालों ने मारपीट की। वहीं, उसके पति ने उसे नशीली दवा पिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाया।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 24 वर्षीय आंचल की तहरीर पर उसके पति नरेंद्र दूबे, सास, ससुर, ससुर के बड़े भाई और भाभी के साथ ही शादी कराने वाले बिचौलिये रमाशंकर और उसकी पत्नी मंजू समेत कुल सात लोगों के खिलाफ महिला थाने में बीएनएस की सुसंगत धाराओं में और दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम 3/4 में सात जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया है।

मांगलिक ने बताया कि प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र की निवासी आंचल की शादी भदोही जिले के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के सरपतहां निवासी नरेंद्र दूबे से 7 दिसंबर 2023 को हुई थी।

आरोप है कि शादी के 10 दिन बाद पति सहित ससुराल वालों ने दहेज़ में अर्टिगा कार और 10 लाख रुपया नकद की मांग को लेकर आंचल को काफी प्रताड़ित किया और शादी के एक महीना बाद उसे मांग पूरी करने के लिए मायके भेज दिया।

करीब 10 महीने बाद आंचल ससुराल पहुंची जहाँ फिर से कार और 10 लाख रुपये दहेज़ की मांग की जाने लगी। शादी के अगुआ बने रमाशंकर और उनकी पत्नी को बुलाया गया तो उन दोनों ने भी ससुराल पक्ष का समर्थन किया।

महिला ने यह आरोप भी लगाया कि जब दूसरी बार वह ससुराल आई तब से उसका पति रोज़ रात को उसे कोई नशीली दवा पिलाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने लगा। इसकी शिकायत सास कल्पना देवी से करने पर ससुराल के लोगों ने महिला को बुरी तरह मारा पीटा और ससुराल से बाहर निकाल दिया।

भदोही पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला ने सोमवार को उनसे मिलकर तहरीर दी जिस पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है और महिला थाना अध्यक्ष को जांच कर ज़रूरी कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).