एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होगा, सत्र में 17 बैठकें होंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होगा और यह 29 दिसंबर को समाप्त होगा। लोकसभा सचिवालय के बयान में यह जानकारी दी गई है।

देश की खबरें | संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होगा, सत्र में 17 बैठकें होंगी

नयी दिल्ली, 19 नवंबर संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होगा और यह 29 दिसंबर को समाप्त होगा। लोकसभा सचिवालय के बयान में यह जानकारी दी गई है।

लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, 17वीं लोकसभा का दसवां सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा और सरकारी कामकाज के अनुरूप यह 29 दिसंबर को समाप्त हो सकता है।

शीतकालीन सत्र आमतौर पर नवंबर के तीसरे सप्ताह में शुरु होता है और सत्र के दौरान करीब 20 बैठकें होती हैं, लेकिन ऐसे उदाहरण भी हैं जब 2017 और 2018 में सत्र का आयोजन दिसंबर में किया गया था।

एक दिन पहले ही, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट किया था, ‘‘ संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलेगा। 23 दिनों के इस सत्र में 17 बैठकें होंगी।’’

जोशी ने कहा था कि आजादी के अमृतकाल में सत्र के दौरान विधायी कार्य सहित अन्य विषयों पर चर्चा को लेकर आशान्वित हूं ।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा था, ‘‘सार्थक चर्चा को लेकर आशान्वित हूं।’’

संसद का शीतकालीन सत्र पुराने भवन में चलने की संभावना है।

संसद के शीतकालीन सत्र का आयोजन हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव के लिये मतदान समाप्त होने के बाद होगा। गुजरात में एक और पांच दिसंबर को विधानसभा चुनाव होंगे, जबकि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिये मतदान 12 नवंबर को हो चुका है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2022 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).