एजेंसी न्यूज

Delhi Weather Update : दिल्ली में सुबह मौसम रहा सुहावना

दिल्ली में शनिवार की सुबह मौसम खुशनुमा रहा और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Delhi Weather Update : दिल्ली में सुबह मौसम रहा सुहावना
दिल्ली में बदला मौसम (Photo Credits: ANI) | फाइल फोटो |

नयी दिल्ली, 18 सितंबर : दिल्ली में शनिवार की सुबह मौसम खुशनुमा रहा और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि शहर में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 85 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.आईएमडी ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहने का भी अनुमान जताया है. यह भी पढ़ें : Delhi: इस मौसम में 1964 के बाद सबसे ज्यादा बारिश, अभी और वर्षा का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2021 11:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).