देश की खबरें | ओडिशा में मौसम गर्म रहा, बोलांगीर में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कई स्थानों पर रविवार को मौसम गर्म रहा और बोलांगीर में पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
भुवनेश्वर, दो मार्च ओडिशा के कई स्थानों पर रविवार को मौसम गर्म रहा और बोलांगीर में पारा 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बोलांगीर में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राज्य के अंतर्गत पांच अन्य स्थानों पर तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। यहां अंगुल में अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस, टिटलागढ़ में 37.6 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा और भद्रक दोनों में 37.5 डिग्री सेल्सियस और जाजपुर में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भवानीपटना, सोनपुर और बारीपदा में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भुवनेश्वर में दिन का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी ने कहा कि अगले चार-पांच दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार मार्च, अप्रैल और मई माह में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2025 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

