देश की खबरें | राजस्थान के कई जिलों में अगले हफ्ते फिर बदल सकता है मौसम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में मानसून पूर्व बारिश का दौर फिलहाल थम गया है और बीते 24 घंटे में राज्य में कहीं भी पानी नहीं बरसा। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते उदयपुर और कोटा संभाग में एक बार फिर बादल बरस सकते हैं।

जयपुर, 25 जून राजस्थान में मानसून पूर्व बारिश का दौर फिलहाल थम गया है और बीते 24 घंटे में राज्य में कहीं भी पानी नहीं बरसा। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते उदयपुर और कोटा संभाग में एक बार फिर बादल बरस सकते हैं।

स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार, बीते 24 घंटे में राजस्थान में कहीं भी बारिश नहीं हुई, जिससे राज्य में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

मौसम केंद्र के मुताबिक, बीते 24 घंटे में जैसलमेर में सर्वाधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, पिलानी, बाड़मेर, धौलपुर, गंगानगर, बूंद, नागौर, जोधपुर, बीकानेर और चूरू में भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

उल्लेखनीय है कि इसी सप्ताह राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से लेकर भारी स्तर की बारिश दर्ज की गई थी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां अगले सप्ताह फिर शुरू हो सकती हैं।

विभाग के मुताबिक, 27, 28 और 29 जून को सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ व राजसमंद जिलों में बादल गरजने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\