देश की खबरें | दिल्ली में बारिश से मौसम खुशगवार, पारा गिरा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार सुबह बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया।
नयी दिल्ली, 17 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में रविवार सुबह बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बारिश होने के कारण पारा गिरकर 24.3 डिग्री सेल्सियस हो गया जो औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। इसने कहा कि सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 98 प्रतिशत दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों जैसे कि शाहदरा, अक्षरधाम, मयूर विहार, आईटीओ, साकेत और इंडिया गेट के आसपास के इलाकों में बारिश हुई।
आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में 30 मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम कार्यालय ने बहुत हल्की बारिश के साथ आसमान में बादल छाए रहने और एक या दो स्थानों पर रिमझिम फुहार पड़ने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2022 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

