Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में बादल फटने से खीरी में शारदा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, अलर्ट जारी
उत्तराखंड में सोमवार को कई स्थानों पर बादल फटने की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के खीरी जिले में शारदा नदी का जलस्तर सोमवार रात से अचानक बढ़ गया. अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी .
लखीमपुर खीरी (उप्र), 31 अगस्त : उत्तराखंड (Uttarakhand) में सोमवार को कई स्थानों पर बादल फटने की घटना के बाद उत्तर प्रदेश के खीरी जिले में शारदा नदी का जलस्तर सोमवार रात से अचानक बढ़ गया. अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी . उत्तराखंड में बादल फटने की खबर के बाद खीरी के जिलाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने सोमवार शाम को खीरी में बाढ़ का अलर्ट जारी किया.
जिलाधिकारी ने अलर्ट नोटिस में सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम), तहसीलदारों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने और आसन्न बाढ़ के खतरे को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का निर्देश दिया. गौरतलब है कि शारदा नदी के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि के कारण गोला तहसील के एक गांव में पानी के बहाव से गन्ने और धान की फसल डूब गई. यह भी पढ़ें : Gorakhmundi: यौन रोगों से गठिया तक, इन बीमारियों के लिए रामबाण है गोरखमुंडी! जानें कब और कैसे करें इस्तेमाल!
गोला के एसडीएम अखिलेश यादव ने 'पीटीआई-' को बताया कि 'बझेड़ा गांव में शारदा की धारा का अतिप्रवाह अस्थायी थी, और अगले 24 घंटों के भीतर स्थिति सामान्य हो जाएगी.''
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2021 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

