देश की खबरें | युद्ध नेटवर्कयुक्त, डिजिटल, अतिकुशल हो गया है; मानव-मशीन युद्ध संभव : सीडीएस चौहान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को कहा कि युद्धकला तेजी से “नेटवर्कयुक्त, डिजिटल और अतिकुशल” होती जा रही है तथा भविष्य में युद्धों के परिणाम तय करने में प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को कहा कि युद्धकला तेजी से “नेटवर्कयुक्त, डिजिटल और अतिकुशल” होती जा रही है तथा भविष्य में युद्धों के परिणाम तय करने में प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यहां “भारत 2047 : युद्ध में आत्मनिर्भर” विषय पर चाणक्य संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि डेटा केंद्रित युद्ध में नेटवर्क सुरक्षा, बहुतायत, डेटा प्रवाह में विलंब और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग के साथ-साथ डेटा का भंडारण, संग्रह और विश्लेषण शामिल है।

रोबोटिक्स और स्वचालन के रुझानों का उल्लेख करते हुए जनरल चौहान ने उपस्थित लोगों को बताया कि इससे भविष्य में मनुष्यों और मशीनों के बीच तथा परस्पर मशीनों के बीच भी युद्ध की संभावना उत्पन्न होती है।

चौहान ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि युद्ध तेजी से डिजिटल, नेटवर्कयुक्त और अतिकुशल होते जा रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है कि भविष्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा एनालिटिक्स और सुपरकंप्यूटिंग जैसी प्रौद्योगिकियां युद्ध के परिणाम तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।”

उन्होंने कहा, “भारतीय सशस्त्र बल वास्तव में डेटा-केंद्रित युद्ध या बुद्धिमान युद्ध की ओर बढ़ना चाहते हैं।”

थिएटर कमांड की अवधारणा को समझाते हुए प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने इसे बल निर्माण को बल अनुप्रयोग से अलग करने का प्रयास बताया।

जनरल चौहान ने कहा, “अब तक ये दोनों जिम्मेदारियां सेना मुख्यालयों या सेना प्रमुखों के पास थीं। वे भर्ती, प्रशिक्षण, उपकरण अधिग्रहण और रखरखाव के अलावा अन्य कार्यों के लिए भी जिम्मेदार थे।”

उन्होंने कहा, “इसलिए बल सृजन और बल अनुप्रयोग एक जिम्मेदारी थी। अब हम इसे अलग करने का प्रयास कर रहे हैं। हम एक ऐसे थिएटर कमांडर को नामित करने का प्रयास कर रहे हैं जो अलग-अलग क्षेत्रों से संचालित अभियान में सक्षम हो, अर्थात अंतरिक्ष और साइबर से समर्थन सहित सभी तीन डोमेन में।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\