देश की खबरें | तमिलनाडु में कांग्रेस को जो वोट मिले हैं वे ‘द्रमुक’ के हैं: तमिलिसाई सौंदरराजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने शनिवार को कहा कि अगर कांग्रेस ने तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव अपने बल पर लड़ा होता तो किसी भी सीट पर वह अपनी जमानत नहीं बचा पाती।

चेन्नई, आठ जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने शनिवार को कहा कि अगर कांग्रेस ने तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव अपने बल पर लड़ा होता तो किसी भी सीट पर वह अपनी जमानत नहीं बचा पाती।

हवाई अड्डे पर पत्रकारों ने तमिलिसाई से तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के़ सेल्वापेरुन्थागई की इस टिप्पणी पर प्रश्न किया कि भाजपा को मिले वोट पीएमके के वोट हैं। इसपर तमिलिसाई ने कहा कि फिर तो यह भी हो सकता है कि सबसे पुरानी पार्टी के पक्ष में डाले गए सभी वोट द्रमुक के वोट हों।

उन्होंने कहा,‘‘ कांग्रेस नेता सेल्वापेरुन्थागई कहते हैं कि भाजपा को मिले वोट पीएमके के वोट थे अगर ऐसा है तो फिर कांग्रेस पार्टी को मिले वोट वास्तव में द्रमुक के वोट थे। उन्होंने कहा कि क्या मुख्यमंत्री एमके स्टालिन इस बात से इनकार करेंगे।’’

दक्षिण चेन्नई लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने में असफल रही तमिलिसाई ने कहा कि कांग्रेस अपने दम पर भी चुनाव लड़ सकती थी।

उन्होंने कांग्रेस की ओर इशारा करते हुए कहा कि अगर सेल्वापेरुन्थागई ने तमिलनाडु में अपने दम पर चुनाव लड़ा होता, तो पार्टी राज्य के किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में जमानत नहीं बचा पाती।

उन्होंने कहा कि सेल्वापेरुन्थागई को भाजपा की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि कांग्रेस द्रमुक के भरोसे है और कांग्रेस आज द्रमुक और गठबंधन में शामिल अन्य दलों के समर्थन के कारण ही जीत पाई है।

उन्होंने कहा कि भाजपा में अकेले चुनाव लड़ने का साहस है और कांग्रेस के मुकाबले भाजपा तमिलनाडु में अधिक मजबूत बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Live Score Update: मुंबई में इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\