एजेंसी न्यूज

गुरुग्राम में गांव की पंचायत ने हरियाणा कोरोना राहत कोष में 21 करोड़ रुपये दिये

पलड़ा गांव की सरपंच मुनेशदेवी ने मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को इस राशि का चेक सौंपा।

गुरुग्राम में गांव की पंचायत ने हरियाणा कोरोना राहत कोष में 21 करोड़ रुपये दिये
जमात

चंडीगढ़, 12 मई गुरुग्राम जिले के पलड़ा गांव की पंचायत ने हरियाणा कोरोना राहत कोष में 21 करोड़ रुपये दान दिये हैं।

पलड़ा गांव की सरपंच मुनेशदेवी ने मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को इस राशि का चेक सौंपा।

राज्य सरकार के एक बयान में कहा गया कि ग्राम पंचायत पलड़ा ने कोविड-19 से लड़ने के लिये यह रकम गांव वालों से जुटाई है।

यह राज्य में किसी भी ग्राम पंचायत द्वारा कोरोना राहत कोष में दी गई सबसे ज्यादा रकम है।

इससे पहले पानीपत जिले की बल जट्टन गांव की पंचायत ने कोरोना राहत कोष में 10.5 करोड़ रुपये दान दिेय थे।

मुख्यमंत्री ने इस योगदान के लिये ग्रामपंचायत पलड़ा की सराहना की।

ग्राम पंचायत जिले के सोहना ब्लॉक में आती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 12:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).