जरुरी जानकारी | भारत में पुराने वाहनों का बाजार 2026 तक 82 लाख इकाइयों तक पहुंच सकता है: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में पुराने वाहनों का बाजार 2026 तक 82 लाख इकाइयों तक पहुंच सकता है। मार्च 2021 में खत्म हो रहे वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 40 लाख है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

मुंबई, 24 दिसंबर भारत में पुराने वाहनों का बाजार 2026 तक 82 लाख इकाइयों तक पहुंच सकता है। मार्च 2021 में खत्म हो रहे वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 40 लाख है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

इसमें बताया गया कि पुराने वाहनों का बाजार बढ़ने के पीछे छोटे शहरों में इन वाहनों की अधिक मांग, नए वाहनों की बढ़ती कीमतें और ग्राहकों की बदलती पसंद है।

‘ग्रांट थॉर्टन भारत’ की रिपोर्ट में कहा गया कि 2021 से 2030 के बीच 14.8 फीसदी की चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर के साथ 2030 तक बाजार का आकार बढ़कर 70.8 अरब डॉलर होने की उम्मीद है।

इसमें कहा गया कि नए वाहनों की कीमतें बढ़ने के कारण भारतीय उपभोक्ताओं के लिए पुराने वाहन पसंदीदा विकल्प बनने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘भारत में पुराने वाहनों का बाजार वित्त वर्ष 2025-26 तक दोगुना होकर 82 लाख इकाई तक पहुंच सकता है जो वित्त वर्ष 2020-21 में करीब 40 लाख इकाई था।’’

‘ग्रांट थॉर्टन इंडिया’ के पार्टनर और ऑटो क्षेत्र के प्रमुख साकेत मेहरा ने कहा कि पुराने वाहन खरीदने को ग्राहक अब पहले से कहीं अधिक तरजीह दे रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि छोटे शहरों से पुराने वाहनों की अधिक मांग आने की उम्मीद है और पुराने वाहनों की बिक्री वर्तमान की 55 फीसदी से बढ़कर अगले चार वर्ष में करीब 70 फीसदी होने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान