विदेश की खबरें | अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने संघर्षविराम पर सहमति के लिए भारत और पाकिस्तान के नेताओं का आभार व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शनिवार को संघर्षविराम के निर्णय पर पहुंचने के लिए भारत और पाकिस्तान के नेताओं का आभार व्यक्त किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, 10 मई अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने शनिवार को संघर्षविराम के निर्णय पर पहुंचने के लिए भारत और पाकिस्तान के नेताओं का आभार व्यक्त किया।

अमेरिका की मध्यस्थता से संघर्षविराम भारत और पाकिस्तान द्वारा एक-दूसरे के सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला किए जाने के कुछ घंटों बाद हुआ।

वेंस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपति की टीम, खासकर विदेश मंत्री रुबियो का काम शानदार रहा। मैं संघर्षविराम के लिए कड़ी मेहनत और इसमें शामिल होने की इच्छा के लिए भारत तथा पाकिस्तान के नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।’’

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता में रात लंबी वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान “पूर्ण और तत्काल” संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं।

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अमेरिका की मध्यस्थता में रात लंबी बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान पूर्ण एवं तत्काल संघर्षविराम पर सहमत हो गए हैं। समझ और बेहतरीन बुद्धिमत्ता दिखाने के लिए दोनों देशों को बधाई। इस मामले पर ध्यान देने के लिए आपका धन्यवाद।’’

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने भारत और पाकिस्तान के संघर्षविराम पर सहमत होने के बीच ‘‘संघर्ष को कम करने के सभी प्रयासों’’ का स्वागत किया।

‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रंप के पोस्ट के कुछ मिनट बाद अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा, ‘‘पिछले 48 घंटे में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख असीम मुनीर और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत वरिष्ठ भारतीय तथा पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ बातचीत की है।’’

रुबियो ने कहा कि उन्हें ‘‘यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान की सरकारें तत्काल संघर्षविराम और तटस्थ स्थल पर व्यापक मुद्दों पर बातचीत शुरू करने पर सहमत हो गई हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\