विदेश की खबरें | अमेरिका की अदालत ने राष्ट्रपति के कार्यक्रमों में एपी की पहुंच बहाल करने से किया इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. समाचार संगठन ने अनुरोध किया था कि अदालत तीन न्यायाधीशों के पैनल के छह जून के उस फैसले को पलट दे जिसमें ट्रंप के खिलाफ दायर मुकदमे के गुण-दोषों पर फैसला नहीं हो जाने तक एपी को पहुंच की अनुमति देने से इनकार किया गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

समाचार संगठन ने अनुरोध किया था कि अदालत तीन न्यायाधीशों के पैनल के छह जून के उस फैसले को पलट दे जिसमें ट्रंप के खिलाफ दायर मुकदमे के गुण-दोषों पर फैसला नहीं हो जाने तक एपी को पहुंच की अनुमति देने से इनकार किया गया है।

अदालत ने तीन न्यायाधीशों के पैनल के खिलाफ अपील पर मंगलवार को सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

ट्रंप ने फरवरी में एक निर्णय लिया था जिसके तहत उन्होंने एपी के पत्रकारों पर ‘ओवल ऑफिस’ (राष्ट्रपति का कार्यालय), ‘एयरफोर्स वन’ तथा अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने से रोक लगा दी थी। यह निर्णय मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलने के ट्रंप के फैसले का एपी द्वारा अनुसरण न करने के प्रतिशोध में लिया गया था।

एपी ने इसके खिलाफ अप्रैल में एक जिला अदालत में मुकदमा दायर किया और अदालत ने फैसला सुनाया कि प्रशासन पत्रकारों को उनकी राय के आधार पर पहुंच देने से इनकार नहीं कर सकता। इसके बाद ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी अपीलीय न्यायालय का रुख किया और अदालत ने मामले के पूरे गुण-दोष पर विचार किए जाने तक जिला अदालत के फैसले के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी।

एपी के प्रवक्ता पैट्रिक मैक्स ने कहा, ‘‘हम आज के निर्णय से निराश हैं।...जैसा कि हमने पहले भी कहा है, प्रेस और जनता को सरकारी प्रतिशोध के डर के बिना स्वतंत्र अभिव्यक्ति का मौलिक अधिकार है।’’

इस मामले में ‘व्हाइट हाउस’ ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड