देश की खबरें | आगामी वायु सेना दिवस परेड प्रयागराज में होगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वायु सेना की आगामी वार्षिक दिवस परेड उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित की जायेगी।
नयी दिल्ली, 21 जुलाई वायु सेना की आगामी वार्षिक दिवस परेड उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित की जायेगी।
वायु सेना ने कहा कि यह फैसला देश के विभिन्न भागों में वायु सेना दिवस समारोह की मेजबानी की नई परंपरा को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
वायु सेना दिवस आठ अक्टूबर को मनाया जाता है। पिछले साल, समारोह चंडीगढ़ में आयोजित किया गया था।
वायुसेना ने कहा, “भारतीय वायु सेना आठ अक्टूबर 2023 को अपनी 91वीं वर्षगांठ मनाएगी। देश के विभिन्न भागों में वायु सेना दिवस समारोह की मेजबानी की नई परंपरा को ध्यान में रखते हुए, इस वर्ष की वायु सेना दिवस परेड उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित की जायेगी।”
उसने कहा कि औपचारिक परेड वायु सेना स्टेशन बमरौली में आयोजित की जाएगी और वायु प्रदर्शन प्रयागराज में आयुध डिपो किले के करीब संगम क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा।
वायुसेना ने एक बयान में कहा कि इस मनोरम परिवेश में उड़ान भरते हुए विमानों का प्रदर्शन इस कार्यक्रम को बेहद आकर्षक बना देगा।
बयान के मुताबिक, वायु सेना दिवस समारोह की मध्य प्रदेश के भोपाल में भोजताल झील के निकट एक वायु प्रदर्शनी के साथ 30 सितंबर को शुरुआत हो जायेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2023 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

