एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र सरकार 15 और 16 जुलाई को करेगी ‘कौशल ओलंपिक’ का आयोजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

देश की खबरें | उप्र सरकार 15 और 16 जुलाई को करेगी ‘कौशल ओलंपिक’ का आयोजन

लखनऊ, 12 जुलाई ‘विश्व युवा कौशल दिवस-2025’ के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार 15 और 16 जुलाई को राजधानी लखनऊ में "कौशल ओलंपिक" का भव्य आयोजन करने जा रही है।

यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) के अंतर्गत आयोजित होगा। इसका उद्देश्य युवाओं के नवाचारों खासकर कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से किए गए प्रौद्योगिकी आधारित कौशल नवाचारों को मंच प्रदान करना है।

कौशल विकास मिशन के निदेशक पुलकित खरे ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में होने जा रहे इस आयोजन में राज्य के सभी जनपदों में संचालित प्रशिक्षण केंद्रों से चयनित प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे और अपनी-अपनी परियोजनाएं, मॉडल, ऐप्स या प्रौद्योगिकी समाधान प्रदर्शित करेंगे। खरे ने कहा कि इससे युवाओं को ना केवल पहचान मिलेगी, बल्कि वे उद्योग के लिए तैयार कार्यबल के रूप में भी उभर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि कौशल ओलंपिक में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स’, ‘मशीन लर्निंग’, ड्रोन प्रौद्योगिकी, ‘हेल्थटेक’, ‘स्मार्ट एग्रो’ और ‘डिजिटल डिजाइनिंग’ जैसे क्षेत्रों के नवाचारों की प्रदर्शनी होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता आधारित प्रारूप में विजेता नवाचारों को सम्मानित किया जाएगा। खरे ने बताया कि उद्योग प्रतिनिधि, स्टार्टअप इनक्यूबेटर, निवेशक व शिक्षाविद भी इस आयोजन का हिस्सा होंगे।

खरे ने बताया कि यह आयोजन सिर्फ प्रदर्शनी नहीं, बल्कि युवाओं को सशक्त करने का मंच है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान कौशल मेला का भी आयोजन होगा, जिसमें उद्योग, प्रतिभा और संस्कृति का संगम देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कौशल मेला में 100 से अधिक स्टॉल लगेंगे, जिनमें हस्तशिल्प, स्वास्थ्य देखभाल (हेल्थकेयर), इलेक्ट्रॉनिक्स, चिकनकारी, टेक्सटाइल उत्पादों का प्रदर्शन होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).