एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | उप्र सरकार वैश्विक निवेश आकर्षित करने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन में रोड शो आयोजित करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अमेरिका, यूरोप और ब्रिटेन में रोड शो और गोलमेज सम्मेलन आयोजित करेगी। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

जरुरी जानकारी | उप्र सरकार वैश्विक निवेश आकर्षित करने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन में रोड शो आयोजित करेगी

लखनऊ, चार जुलाई उत्तर प्रदेश सरकार वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अमेरिका, यूरोप और ब्रिटेन में रोड शो और गोलमेज सम्मेलन आयोजित करेगी। एक आधिकारिक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार अब वैश्विक निवेशकों के लिए एक बड़े और भरोसेमंद विकल्प के रूप में खुद को स्थापित करने के लिए आक्रामक रणनीति अपना रही है।

प्रदेश की निवेश प्रोत्साहन इकाई 'इन्वेस्ट यूपी' ने अमेरिका, यूरोप और ब्रिटेन में रोड शो और गोलमेज सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की है। इस अंतरराष्ट्रीय पहल का उद्देश्य चीन पर निर्भरता कम करने की चाह रखने वाली वैश्विक कंपनियों को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आकर्षित करना है।

बयान में कहा गया कि अमेरिका में गूगल, अमेजन वेब सर्विसेज, माइक्रोसॉफ्ट एज़्योर, ओरेकल और अन्य कंपनियों के साथ संवाद आयोजित किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के हवाले से बयान में कहा गया, “हम सिर्फ निवेश आमंत्रित नहीं कर रहे हैं, बल्कि राज्य में दीर्घकालिक मूल्य श्रृंखलाएं और रोजगार आधारित टिकाऊ विकास का आधार बना रहे हैं। हम एक व्यापक रणनीति को लागू कर रहे हैं, जिसमें क्षेत्र-विशिष्ट औद्योगिक नीतियां, समयबद्ध अनुमतियां और व्यापार सुगमता के लिए निरंतर सुधार शामिल हैं।”

उन्होंने कहा, “विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और सबसे बड़े उपभोक्ता आधार के साथ, ये पहल उत्तर प्रदेश को घरेलू और वैश्विक दोनों निवेशकों के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में स्थापित कर रही हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).