देश की खबरें | उप्र मंत्रिमंडल ने अयोध्या में एनएसजी केंद्र की स्थापना के लिए आठ एकड़ भूमि देने को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को अयोध्या में आठ एकड़ जमीन 99 साल के पट्टे पर केंद्रीय गृह मंत्रालय को आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी ताकि मंदिर शहर और आसपास के संवेदनशील प्रतिष्ठानों में सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) केंद्र की स्थापना की जा सके।

लखनऊ,तीन जुलाई उत्तर प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को अयोध्या में आठ एकड़ जमीन 99 साल के पट्टे पर केंद्रीय गृह मंत्रालय को आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी ताकि मंदिर शहर और आसपास के संवेदनशील प्रतिष्ठानों में सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) केंद्र की स्थापना की जा सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों को निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि अयोध्या सदर तहसील के गौरा बारिक छावनी क्षेत्र में स्थित जमीन को निशुल्क और कुछ शर्तों और प्रतिबंधों के साथ हस्तांतरित किया जाएगा।

खन्ना ने कहा, ‘‘अयोध्या और आसपास के संवेदनशील प्रतिष्ठानों की बढ़ी हुई सुरक्षा आवश्यकताओं के मद्देनजर, जिला प्रशासन ने एनएसजी केंद्र की स्थापना के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को आठ एकड़ जमीन पट्टे पर देने का प्रस्ताव दिया था।’’

उन्होंने कहा कि आवंटन मौजूदा सर्किल रेट के आधार पर रियायती दरों पर किया जाएगा और इसे एक बार के अपवाद के रूप में माना जाएगा, भविष्य में इसे मिसाल के तौर पर नहीं उद्धृत किया जाएगा।

यह भूमि अयोध्या जिले के परगना-हवेली अवध में स्थित है और गौरा बारिक छावनी क्षेत्र के अंतर्गत आती है, जो किसी भी खतरे की स्थिति में विशिष्ट एनएसजी कमांडो की तैनाती और संचालन के लिए एक रणनीतिक स्थान है।

अधिकारियों ने कहा कि एनएसजी केंद्र क्षेत्र में त्वरित प्रतिक्रिया क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करेगा, खासकर राम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या के धार्मिक और रणनीतिक महत्व को देखते हुए।

खन्ना ने कहा, ‘‘यह कदम अयोध्या में मजबूत सुरक्षा बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी