विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि जिन लोगों में कोविड-19 के लक्षण नहीं, उनकी जांच भी जरूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह रुख अमेरिका द्वारा अपनी नीति में हाल में किए गए बदलाव के विपरित है।

यह रुख अमेरिका द्वारा अपनी नीति में हाल में किए गए बदलाव के विपरित है।

इससे पहले अमेरिकी स्वास्थ्य एजेंसी ने अपनी नीति में बदलाव करते हुए कहा था कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आए ऐसे लोग जिनमें संक्रमण के लक्षण नहीं है,उनकी जांच करने की आवश्यकता नहीं है।

यह भी पढ़े | Donald Trump on Coronavirus Vaccine: कोरोना संकट के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- ट्रायल के अंतिम चरण में हैं तीन वैक्सीन, इस साल बाजार में आएगी.

कोविड-19 के लिए डब्ल्यूएचओ की प्रौद्योगिकी प्रमुख मारिया वान केरखोवे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘‘जांच का दायर बढ़ाना चाहिए तथा उन लोगों की भी जांच होनी चाहिए जिनमें संक्रमण के लक्षण या तो बहुत हल्के हैं या फिर हैं ही नहीं।’’

अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र की नीति में बदलाव से पहले स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों से यह कहा गया था कि संक्रमित लोगों के 1.8 मीटर के दायरे में 15 मिनट से अधिक समय तक जो भी व्यक्ति आया है उसकी जांच की जाएगी। हालांकि अब नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक संक्रमित लोगों के करीबी संपर्क में आए लोगों में यदि संक्रमण के लक्षण नहीं हैं तो उन्हें जांच करवाने की आवश्यकता भी नहीं है।

यह भी पढ़े | डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर नामांकन किया स्वीकार.

केरखोवे ने कहा, ‘‘यह बहुत आवश्यक है कि जांच को एक अवसर की तरह लिया जाए, ताकि संक्रमित लोगों को अलग किया जा सके, उनके संपर्कों का पता लगाया जा सके। संक्रमण फैलने की कड़ी को तोड़ने के लिए यह बुनियादी जरूरत है।’’

उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि लोग अब सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन नहीं कर रहे।

केरखोवे के मुताबिक मास्क पहनने के बाद भी कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रखना जरूरी है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\