देश की खबरें | बस मालिकों के संघ ने उत्तराखंड सरकार से पंचायत चुनाव 15 जून के बाद कराने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चारधाम यात्रा मार्ग पर अपने वाहन चलाने वाले बस मालिकों के एक संघ ने बृहस्पतिवार को राज्य निर्वाचन आयोग से उत्तराखंड में पंचायत चुनाव 15 जून के बाद कराने का आग्रह किया है।

ऋषिकेश, तीन अप्रैल चारधाम यात्रा मार्ग पर अपने वाहन चलाने वाले बस मालिकों के एक संघ ने बृहस्पतिवार को राज्य निर्वाचन आयोग से उत्तराखंड में पंचायत चुनाव 15 जून के बाद कराने का आग्रह किया है।

यातायात एवं पर्यटन विकास सहकारी समिति लिमिटेड के निवर्तमान उपाध्यक्ष नवीन रमोला ने राज्य के चुनाव आयुक्त सुशील कुमार शर्मा व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लिखे एक पत्र में कहा है कि मई से लेकर मध्य जून तक चारधाम यात्रा चरम पर होगी और सभी बसें यात्रा मार्ग पर व्यस्त होंगी जिसे देखते हुए इस अवधि में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराया जाना व्यावहरिक नहीं होगा ।

प्रदेश में चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो रही है ।

रमोला ने कहा, “यदि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को मई से मध्य जून तक संपन्न कराया जाता है तो चारधाम यात्रा व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित होगी। प्रशासन, चुनाव कराने के लिए चार धाम मार्ग पर लगी बसों और जीपों का अधिग्रहण करेगा जिसका सीधा प्रभाव चारधाम यात्रा व्यवस्था पर पड़ेगा और तीर्थयात्री व वाहन मालिकों के हित बुरी तरह प्रभावित होंगे।”

उन्होंने अपने पत्र में कहा कि इसे देखते हुए प्रदेश में पंचायत चुनाव 15 जून के बाद कराए जाने चाहिए ।

रमोला ने कहा कि अमूमन 15 जून के बाद मानसून सक्रिय हो जाता है जिससे यात्रा भी मंद पड़ जाती है और ऐसी स्थिति में बसें भी खाली खड़ी रहती हैं और तब किसी भी वाहन मालिक को अपनी बस के अधिग्रहण में शायद ही कोई आपत्ति हो।

इस बारे में संपर्क किए जाने पर उत्तराखंड के चुनाव आयुक्त शर्मा ने कहा कि यह प्रकरण राज्य सरकार को संदर्भित किया जाएगा और इस बारे में निर्णय उसे ही लेना है ।

उत्तराखंड में जल्द से जल्द पंचायत चुनाव कराने के लिए तैयारियां चल रही हैं । हालांकि, अभी चुनाव की तिथियां घोषित नहीं हुई हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान