देश की खबरें | दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र 13 मई से होगा प्रारंभ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा भाग 13 मई से शुरू होगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, नौ मई दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा भाग 13 मई से शुरू होगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस सत्र के दौरान सरकार दिल्ली स्कूली शिक्षा शुल्क निर्धारण एवं विनियमन पारदर्शिता विधेयक सदन में पेश कर सकती है और उसे पारित करा सकती है।
दिल्ली मंत्रिमंडल ने 29 अप्रैल को मसौदा विधेयक को मंजूरी दे दी थी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि इसे पारित करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा।
विधेयक में अनधिकृत फीस वृद्धि या इस बहाने विद्यार्थियों को परेशान करने में संलिप्त पाये जाने वाले विद्यालयों पर कठोर जुर्माना लगाने तथा उनका पंजीकरण रद्द करने की सिफारिश की गई है।
एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ आठवीं विधानसभा के दूसरे सत्र (बजट सत्र) का दूसरा भाग मंगलवार, 13 मई, 2025 को दोपहर दो बजे पुराने सचिवालय के विधानसभा हॉल में शुरू होने वाला है।’’
बजट सत्र का पहला भाग 24 मार्च को प्रारंभ हुआ था और तब गुप्ता ने अपना पहला बजट पेश किया था।
गुप्ता ने 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ बजट पेश किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 31.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

