एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांवड़ियों का ट्रक बिजली के तार की चपेट में आया, दो कांवड़ियों की मौत: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अलवर जिले में बुधवार को कांवड़ यात्रा में शामिल ट्रक के बिजली के तार की चपेट में आने से दो कांवड़ियों की करंट लगने से मौत हो गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कांवड़ियों का ट्रक बिजली के तार की चपेट में आया, दो कांवड़ियों की मौत: पुलिस

जयपुर, 23 जुलाई राजस्थान के अलवर जिले में बुधवार को कांवड़ यात्रा में शामिल ट्रक के बिजली के तार की चपेट में आने से दो कांवड़ियों की करंट लगने से मौत हो गई और लगभग 30 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार बिचगांव में यह हादसा उस समय हुआ जब कांवड़ियों का एक समूह और कुछ लोग गांव में फेरी लगा रहे थे। इस समूह में शामिल एक ट्रक बिजली के लटके हुए तार से टकरा गया जिससे ट्रक में करंट फैल गया। इससे दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।

पुलिस ने कहा, "दो लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 घायल हो गए।"

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने लक्ष्मणगढ़-मुंडावर मार्ग जाम कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नीचे लटक रहे तारों की शिकायत अधिकारियों से की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

वहीं लक्ष्मणगढ़ की तहसीलदार ममता कुमारी ने कहा कि उन्हें शिकायत की जानकारी नहीं है।

प्रशासन ने ग्रामीणों को घायलों के समुचित उपचार व घटना के कारणों की विस्तृत जांच का आश्वासन दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).