विदेश की खबरें | उष्णकटिबंधीय तूफान फ्लॉसी हुआ मजबूत, मेक्सिको के प्रशांत तट पर चक्रवात बनने को अग्रसर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मेक्सिको, एक जुलाई (एपी) उष्णकटिबंधीय तूफान फ्लॉसी मेक्सिको के दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत तट पर जोर पकड़ रहा है और मंगलवार तक उसके चक्रवात में तब्दील होने का अनुमान है।
मेक्सिको, एक जुलाई (एपी) उष्णकटिबंधीय तूफान फ्लॉसी मेक्सिको के दक्षिण-पश्चिमी प्रशांत तट पर जोर पकड़ रहा है और मंगलवार तक उसके चक्रवात में तब्दील होने का अनुमान है।
इस बीच, उष्णकटिबंधीय तूफान बैरी के कारण पूर्वी मेक्सिको में बारिश हुई।
फ्लॉसी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से चल रही हवाओं के साथ मजबूत हुआ। यह जिहुआतानेजों से लगभग 270 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था और 19 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की गति से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।
मेक्सिको की सरकार ने पुंता सैन टेल्मो से प्लाया पेरुला तक दक्षिण-पश्चिमी तट पर उष्णकटिबंधीय तूफान की चेतावनी जारी की है।
जिहुआतानेजो से काबो कोरिएंटेस तक दक्षिण-पश्चिमी तट पर उष्णकटिबंधीय तूफान की निगरानी की जा रही है।
फ्लॉसी के मंगलवार की सुबह तक तेजी से चक्रवात में बदलने की संभावना है, फिर कुछ दिनों के लिए यह तट के किनारे ही रहेगा।
फ्लॉसी का केंद्र तट से दूर रहने का अनुमान है। अगले सप्ताह की शुरुआत तक ओक्साका, गुएरेरो, मिचोआकेन, कोलिमा और जलिस्को के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है।
इस बीच, मियामी स्थित अमेरिकी राष्ट्रीय चक्रवात केंद्र ने कहा कि बैरी के कारण मेक्सिको के खाड़ी तट पर भारी बारिश हो रही है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

