देश की खबरें | त्रिपुरा सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए दिल्ली के एम्स के साथ साझेदारी करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा सरकार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के साथ साझेदारी करने पर विचार कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अगरतला, चार जून त्रिपुरा सरकार राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के साथ साझेदारी करने पर विचार कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इसके लिए एम्स के निदेशक एम श्रीनिवास की अध्यक्षता में चार सदस्यीय दल सात जून को दो दिन के दौरे पर त्रिपुरा आएगा।

स्वास्थ्य सचिव किरण गिट्टे ने कहा, ‘‘हम राज्य में समग्र स्वास्थ्य सेवा में सुधार के खातिर अनुसंधान, विकास और अस्पताल प्रबंधन के लिए दिल्ली स्थित एम्स के साथ सहयोग बढ़ाना चाहते हैं।’’

उन्होंने बताया कि दौरे के दौरान दल मुख्यमंत्री माणिक साहा से मुलाकात करेगा।

उन्होंने बताया कि यह दल जीबीपी अस्पताल और अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज (एजीएमसी) का भी दौरा करेगा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा करेगा।

जीबीपी अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक कनक चौधरी ने बताया कि यह दौरा महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे राज्य के प्रमुख अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में प्रतिदिन करीब 2,000 मरीज आते हैं। न्यूरोसर्जरी और यूरोलॉजी सहित सात सुपर-स्पेशियलिटी विभाग पहले ही शुरू किए जा चुके हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एम्स का दल जीबीपी अस्पताल के हितधारकों से मिलकर मौजूदा सुविधाओं, प्रणालियों में कमियों को जानेगा और सेवाओं को कैसे उन्नत किया जाए, इस बारे में सुझाव देगा।’’

चौधरी ने बताया कि एम्स की मदद त्रिपुरा के युवा स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए लाभकारी होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\