एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | खाद्य तेल-तिलहनों में चौतरफा गिरावट का रुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों से सस्ते खाद्यतेलों के अंधाधुंध आयात के कारण शुक्रवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिली। सरसों, मूंगफली और सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ), पामोलीन और बिनौला तेल कीमतों के थोक दाम में गिरावट रही।

जरुरी जानकारी | खाद्य तेल-तिलहनों में चौतरफा गिरावट का रुख

नयी दिल्ली, 7 जुलाई विदेशी बाजारों से सस्ते खाद्यतेलों के अंधाधुंध आयात के कारण शुक्रवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिली। सरसों, मूंगफली और सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ), पामोलीन और बिनौला तेल कीमतों के थोक दाम में गिरावट रही।

बाजार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट है और शिकॉगो एक्सचेंज में घट बढ़ चल रही है।

सूत्रों ने कहा कि देश में जरुरत नहीं होने के बावजूद भी आयातक, बैंकों में अपना ऋण साख पत्र (लेटर आफ क्रेडिट-एलसी) घुमाते रहने के लिए बगैर सोचे समझे खाद्यतेलों का आयात कर रहे हैं और स्थानीय बाजार में लागत से कम दाम पर बेच रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए लगभग 60 प्रतिशत खाद्यतेलों के आयात पर निर्भर हो। दूसरी तरफ, स्थानीय तिलहन उत्पाद बाजार में नहीं खप रहे, किसानों को लागत से काफी नीचे दाम पर बेचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा तथा चलन न होने के बावजूद उत्तर भारत में आयातित सूरजमुखी खाद्यतेल आ रहा है और स्थानीय तेल मिलें नुकसान में चल रही हैं।

सूत्रों ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य के हिसाब से देशी सरसों तेल की लागत 125 रुपये और सूरजमुखी तेल की लागत 150 रुपये किलो बैठती है तथा आयातित साफ्ट तेल देशी तेलों से लगभग आधे दाम पर बिकें तो देशी खाद्यतेल कौन खरीदेगा ? क्या तेल संगठनों को इन बतों की ओर ध्यान नहीं देना चाहिये ?

शुक्रवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 5,110-5,210 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,625-6,685 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,600 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल 2,465-2,740 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 10,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,700 -1,780 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,700 -1,810 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 10,350 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 10,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 8,100 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 9,150 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 9,550 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 8,550 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 5,145-5,240 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,910-5,005 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का)- 4,015 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2023 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).