देश की खबरें | छत्तीसगढ़ की राजमार्ग परियोजनाओं में वन्यजीवों के आवागमन की व्यवस्था होगी : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को ग्रीनफील्ड रायपुर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर के छत्तीसगढ़ खंड के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संबंधी तीन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें 2.8 किलोमीटर लंबी 6-लेन की सुरंग, वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में वन्यजीवों के आसान आवागमन के लिए 27 रास्ते और 17 बंदर छतरियों (कैनोपी) का निर्माण शामिल हैं।

नयी दिल्ली, छह जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को ग्रीनफील्ड रायपुर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर के छत्तीसगढ़ खंड के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग संबंधी तीन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें 2.8 किलोमीटर लंबी 6-लेन की सुरंग, वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र में वन्यजीवों के आसान आवागमन के लिए 27 रास्ते और 17 बंदर छतरियों (कैनोपी) का निर्माण शामिल हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के निर्माण के दौरान, वन्यजीवों के सुरक्षित आवागमन के लिए इस तरह के समर्पित बुनियादी ढांचे का विकास मोदी सरकार के तहत राजमार्ग विकास की विशेषता रही है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण रहा है कि वन्यजीवों पर राजमार्ग विकास के प्रभाव को कम से कम किया जाए।’’

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से धमतरी स्थित चावल मिलों और कांकेर के बॉक्साइट समृद्ध क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और इससे कोंडागांव के हस्तशिल्प उद्योग को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर, ये परियोजनाएं क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्‍साहित करेंगी।

सूत्रों ने दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे का उदाहरण देते हुए कहा कि इसमें एशिया का सबसे बड़ा ‘एलिवेटेड’ वन्यजीव गलियारा (12 किलोमीटर) होगा। इसकी आधारशिला मोदी ने दिसंबर 2021 में रखी थी।

उन्होंने 51 ऐसी परियोजनाओं का उल्लेख किया जहां वन्यजीवों के निर्बाध आवागमन के लिए विशेष संरचनाएं बनाई गई हैं।

मोदी सात जुलाई को छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश तथा अगले दिन तेलंगाना और राजस्थान का दौरा करेंगे। उनके कार्यालय ने बुधवार को कहा था कि वह करीब 50,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड