देश की खबरें | उत्तरकाशी के तपोवन में फंसे ‘ट्रैकिंग’ दल को बचाकर निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के तपोवन में खराब मौसम के कारण फंस गए एक ‘ट्रैकिंग’ दल को शुक्रवार को बचाया गया ।

देहरादून, दो जून उत्तराखंड में उत्तरकाशी जिले के तपोवन में खराब मौसम के कारण फंस गए एक ‘ट्रैकिंग’ दल को शुक्रवार को बचाया गया ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सात सदस्यीय ‘ट्रैकिंग’ दल को सुरक्षित गंगोत्री लाया गया है। दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं ।

पुलिस ने बताया कि नियंत्रण कक्ष को बुधवार को ‘ट्रैकिंग’ दल के तपोवन में फंसे होने की सूचना मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम को मौके पर भेजा गया ।

उन्होंने बताया कि इस टीम ने लगभग 24 किलोमीटर पैदल चलकर ‘ट्रैकिंग’ दल को खोज लिया गया। उस दल में एक गाइड, तीन ट्रैकर एवं तीन पोर्टर शामिल थे।

उन्होंने बताया कि गंगोत्री से तपोवन की ओर जा रहा यह ‘ट्रैकिंग’ दल अचानक मौसम खराब होने के कारण बीच रास्ते में फंस गया था ।

इस दल में देहरादून निवासी राहुल चंदेल (38), उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले मनोहर तोमर (28), उनके भाई देवेश तोमर (36), उत्तरकाशी के भटवाड़ी निवासी गाइड राकेश रावत तथा नेपाल मूल के तीन पोर्टर—कुष्णा, गणेश और तिलक शामिल थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें