एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कश्मीर में ठंड का सितम जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूरे कश्मीर में रात का न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जिससे लोगों को बहुत परेशानी हुई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कश्मीर में ठंड का सितम जारी

श्रीनगर, 19 दिसंबर पूरे कश्मीर में रात का न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जिससे लोगों को बहुत परेशानी हुई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 0.5 डिग्री सेल्सियस से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम है।

उन्होंने बताया कि बारामुला जिले के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम था।

अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि काजीगुंद में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में शून्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने घाटी में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

उन्होंने बताया कि तापमान में अचानक गिरावट के कारण धीमी गति के बहाव वाले कई जलस्रोत जम गए हैं तथा तापमान में गिरावट के कारण बच्चों और बुजुर्गों में श्वसन संबंधी समस्याएं बढ़ गई हैं।

कश्मीर के कई इलाकों में बिजली की समस्या होने की वजह से लोगों को ‘कांगड़ी’ का इस्तेमाल करते देखा गया। जम्मू और कश्मीर के लोग ख़ुद को कांगड़ी से गर्म रखते हैं। कांगडी लकड़ी की टोकरी के अंदर रखा एक मिट्टी का बर्तन होता है, जिसमें चारकोल जलाया जाता है। कड़कड़ाती ठंड में यह एक पोर्टेबल और मूवेवल हीटर की तरह होता है, जिसे ठंड से बचने के लिए कश्मीरी ऊनी कपड़ों के अंदर रखते हैं। ख़ुद को गर्म रखने का कश्मीरियों का यह एक पुराना तरीक़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2023 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).