जरुरी जानकारी | फास्टैग के जरिये दिसंबर में पथकर संग्रह 200 करोड़ रुपये बढ़कर 2,304 करोड़ रुपये तक पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फास्टैग के जरिये पथकर संग्रह दिसंबर 2020 में बढ़कर 2,303.79 करोड़ रुपये पहुंच गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मंगलवार को कहा कि पिछले महीने के मुकाबले पथकर संग्रह 201 करोड़ रुपये अधिक रहा है।

नयी दिल्ली, पांच जनवरी फास्टैग के जरिये पथकर संग्रह दिसंबर 2020 में बढ़कर 2,303.79 करोड़ रुपये पहुंच गया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने मंगलवार को कहा कि पिछले महीने के मुकाबले पथकर संग्रह 201 करोड़ रुपये अधिक रहा है।

इसी प्रकार, फास्टैग के जरिये पथकर लेन-देन में 1.35 करोड़ की वृद्धि हुई।

सरकार ने एक जनवरी, 2021 से फास्टैग के क्रियान्वयन को अनिवार्य किया था। हालांकि, लोगों को असुविधा से बचाने के लिये 15 फरवरी तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर हाइब्रिड लेन (फास्टैग के साथ नकद भुगतान) की अनुमति दी है।

एनएचएआई ने एक बयान में कहा, ‘‘फास्टैग के जरिये पथकर संग्रह दिसंबर 2020 में 201 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,303.79 करोड़ रुपये पहुंच गया जो नवंबर 2020 में 2,102 करोड़ रुपये था।’’

फास्टैग के जरिये मासिक आधार पर दिसंबर में 1.35 करोड़ अधिक लेन-देन किये गये।

बयान के अनुसार, ‘‘फास्टैग के जरिये दिसंबर में 13.84 करोड़ लेन-देन हुए जो नवंबर 2020 में 12.48 करोड़ लेन-देन के मुकाबले 10.83 प्रतिशत अधिक है। साथ ही, 2.30 करोड़ फास्टैग उपयोगकर्ताओं के साथ कुल पथकर संग्रह में इसका योगदान 75 प्रतिशत से अधिक है।’’

ई-पथकर का लक्ष्य हासिल करने के लिये 15 फरवरी, 2021 से सभी पथकर भुगतान फास्टैग के जरिये होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\