खेल की खबरें | सीएसए के निर्देशों की टाइमिंग सही नहीं थी, टीम डिकॉक के साथ : बावुमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने मंगलवार को कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच से ठीक पहले नस्लवाद के खिलाफ घुटने के बल बैठने का निर्देश देना सही नहीं था । उन्होंने आदेश मानने से इनकार करके मैच नहीं खेलने वाले क्विंटोन डिकॉक का साथ देने का भी वादा किया ।

दुबई, 26 अक्टूबर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने मंगलवार को कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप के मैच से ठीक पहले नस्लवाद के खिलाफ घुटने के बल बैठने का निर्देश देना सही नहीं था । उन्होंने आदेश मानने से इनकार करके मैच नहीं खेलने वाले क्विंटोन डिकॉक का साथ देने का भी वादा किया ।

डिकॉक ने टॉस से पहले मैच से नाम वापिस ले लिया क्योंकि वह ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान के तहत घुटने के बल बैठने की मुहिम का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे ।

दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत कप्तान बावुमा ने कहा ,‘‘ क्विंटोन वयस्क है । हम उसके फैसले का सम्मान करते हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ जहां तक हमारी बात है तो क्विंटॉन अभी भी टीम का सदस्य है। उसे जो भी सहयोग चाहिये होगा, हम देंगे । हम उसके साथ होंगे । आगे बातचीत की जरूरत होगी तो की जायेगी ।’’

बावुमा ने कहा ,‘‘ मैच से ठीक पहले इस तरह का निर्देश मिलना सही नहीं था । लेकिन निर्देश कभी भी मिलता तो इन हालात का सामना करना ही था । खिलाड़ी के तौर पर इससे निपटना होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ एक टीम के तौर पर हम क्विंटोन के नहीं खेलने की खबर से हैरान थे ।वह बड़ा खिलाड़ी है । सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर ही नहीं बल्कि सीनियर खिलाड़ी के तौर पर भी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\