देश की खबरें | नया गठबंधन बनाने के लिए साथ आने का समय आ गया है: सुखबीर बादल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को समान विचारधारा वाले दलों का संयुक्त मोर्चा बनाने का आह्वान किया।

फतेहाबाद (हरियाणा), 25 सितंबर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को समान विचारधारा वाले दलों का संयुक्त मोर्चा बनाने का आह्वान किया।

बादल ने यहां इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) की रैली में कई विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में कहा कि उनकी पार्टी, शिवसेना और जनता दल (यूनाइटेड) ‘असली राजग’ है, क्योंकि उन्होंने ही गठबंधन की स्थापना की थी।

बादल ने कहा कि यही समय है, जब सभी समान विचारधारा वाले दल किसानों और मजदूरों के झंडे तले एकजुट हों और उनके कल्याण के लिए काम करें।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बारे में बात करते हुए कि बादल ने कहा कि गठबंधन का गठन तब किया गया था, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपेक्षाकृत कमजोर पार्टी थी।

उन्होंने कहा, “असली राजग यहां बैठा है, इसकी स्थापना शिवसेना, अकाली दल और जद (यू) ने की थी। हम भाजपा के साथ तब खड़े थे, जब वह अपेक्षाकृत छोटी पार्टी थी। लेकिन अब किसानों और मजदूरों के लिए गठबंधन बनाने का समय है।”

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राकांपा के प्रमुख शरद पवार, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और शिवसेना के सांसद अरविंद सावंत की मौजूदगी में ये टिप्पणियां कीं।

बादल ने आम आदमी पार्टी (आप) पर भी निशाना साधा और कहा कि ऐसी पार्टियां सत्ता में आते ही पूरे राज्य की मशीनरी को तहस-नहस कर देती हैं।

पूर्व उप प्रधानमंत्री व इनेलो के संस्थापक देवी लाल की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस रैली में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के सीताराम येचुरी समेत विभिन्न दलों के नेता शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट