विदेश की खबरें | हांगकांग में थियानमेन स्मारक संबंधी समूह ने विदेशी संबंधों से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. थियानमेन स्क्वायर स्मारक पर सालाना वार्षिक कैंडललाइट जुलूस उन छात्रों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता है, जो 4 जून, 1989 को बीजिंग के थियानमेन स्क्वायर में चीन की सेना द्वारा बड़े पैमाने पर लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों को हिंसक रूप से दबाने के दौरान मारे गए थे।

थियानमेन स्क्वायर स्मारक पर सालाना वार्षिक कैंडललाइट जुलूस उन छात्रों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता है, जो 4 जून, 1989 को बीजिंग के थियानमेन स्क्वायर में चीन की सेना द्वारा बड़े पैमाने पर लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों को हिंसक रूप से दबाने के दौरान मारे गए थे।

पुलिस ने पिछले महीने ‘हांगकांग अलायंस इन सपोर्ट ऑफ पेट्रियॉटिक डेमोक्रेटिक मूवमेंट्स ऑफ चाइना’ को अधिसूचित किया था कि विदेशी हितों के लिए काम करने के लिए उसकी जांच की जा रही है। इस आरोप से समूह ने इनकार किया है।

समूह की उपाध्यक्ष चाउ हान टुंग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “यह राष्ट्रीय सुरक्षा (पुलिस) द्वारा किसी भी नागरिक संगठन को मनमाने ढंग से विदेशी एजेंट के रूप में ठप्पा लगाकर सत्ता का दुरुपयोग करने की एक बहुत खराब मिसाल है।”

उन्होंने कहा, ‘‘समूह इस बात को सिरे से खारिज करता है कि हम कोई विदेशी एजेंट हैं।’’ चाउ ने कहा, “हम एक ऐसे संगठन हैं जिसकी स्थापना 1989 में लोकतांत्रिक आंदोलन के दौरान हुई थी, इसकी स्थापना हांग कांग के लोगों ने की थी।”

जांच 2019 में बड़े पैमाने पर लोकतंत्र समर्थक विरोध प्रदर्शनों के बाद हांगकांग के नागरिक समाज पर एक व्यापक कार्रवाई का हिस्सा है। अधिकारियों ने चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा लगाए गए एक व्यापक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के साथ शहर पर नियंत्रण कड़ा कर दिया है। इस कानून ने सरकार के विरोध को प्रभावी ढंग से अपराध बना दिया है।

एपी नेहा नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\