ताजा खबरें | ब्रह्मपुत्र नदी पर चीन के बांध निर्माण से आपदाओं का खतरा, सरकार इसे रुकवाए: भाजपा सांसद

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद दिलीप सैकिया ने चीन द्वारा ब्रह्मपुत्र नदी पर सबसे बड़े बांध का निर्माण किए जाने और इससे भारत, खासतौर पर उत्तर पूर्व राज्यों में आपदाओं का खतरा होने का दावा करते हुए सोमवार को सरकार से अनुरोध किया कि पड़ोसी देश से बात कर इसे रुकवाया जाए।

नयी दिल्ली, 10 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद दिलीप सैकिया ने चीन द्वारा ब्रह्मपुत्र नदी पर सबसे बड़े बांध का निर्माण किए जाने और इससे भारत, खासतौर पर उत्तर पूर्व राज्यों में आपदाओं का खतरा होने का दावा करते हुए सोमवार को सरकार से अनुरोध किया कि पड़ोसी देश से बात कर इसे रुकवाया जाए।

असम के दरांग-उदलगुड़ी से सांसद सैकिया ने लोकसभा में शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर दुनिया का सबसे बड़ा बांध बनाने का ऐलान किया है और तिब्बत के क्षेत्र में बनने जा रहे इस बांध से भारत और बांगलादेश दोनों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि यह बांध हिमालय की विशाल घाटी में बनाया जाना है और यह क्षेत्र अरुणाचल प्रदेश के करीब है।

सैकिया ने कहा कि इस बांध के बनने से जहां पर्यावरण और स्थानीय जनता प्रभावित होगी और अनेक घटनाएं घटित हो सकती हैं, वहीं बांध बनने के बाद ब्रह्मपुत्र के प्रवाह पर चीन का नियंत्रण हो जाएगा और उत्तर पूर्व भारत में पानी की कमी या बाढ़ का संकट पैदा हो जाएगा।

उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि चीन के साथ बात कर इस बांध के निर्माण को रोका जाए।

शून्यकाल में ही भाजपा के बी महताब ने वंदे भारत ट्रेन में स्वतंत्रता सेनानियों को प्रथम श्रेणी यात्रा के पास की सुविधा दिए जाने की मांग सरकार से की।

शिवसेना (उबाठा) के अरविंद सावंत ने सरकार से मांग की कि मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराजा टर्मिनस (सीएसटी स्टेशन) के सामने शिवाजी की एक प्रतिमा स्थापित की जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now