देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में डीडीसी चुनाव के तीसरे चरण में शुरूआती घंटों में 25 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के तीसरे चरण में शुरूआती घंटों में 25 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, चार दिसंबर, जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के तीसरे चरण में शुरूआती घंटों में 25 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कश्मीर घाटी के कुलगाम जिले में सर्वाधिक 41.60 प्रतिशत हुआ है, जबकि जम्मू क्षेत्र के राजौरी में पूर्वाह्नन 11 बजे तक सर्वाधिक 43.83 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़े | दिल्ली: नशे के आदि व्यक्ति ने मां को गंभीर रूप से किया घायल, गिरफ्तार हुआ.

राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक कश्मीर संभाग में कुपवाड़ा में 15.90 प्रतिशत, बांदीपुरा में 32.36, बारामुला में 12.6, गंदेरबल में 7.38, बडगाम में 28.11, पुलवामा में 5.43, शोपियां में 10.09, कुलगाम में 41.60 और अनंतनाग में 7.65 प्रतिशत मतदान हुआ है।

एसईएसी कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, इसी तरह जम्मू संभाग में, पूर्वाह्न 11 बजे तक किश्तवार में 35.03 प्रतिशत, डोडा में 28.28, रामबन में 35.30, रियासी में 39.24, जम्मू में 39.31, राजौरी में 43.83 और पुंछ में 35.22 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़े | Bihar: बीजेपी के राम मंदिर निर्माण के लिए धन इकट्ठा करने के फैसले पर सियासत तेज.

पूर्वाह्न 11 बजे तक कश्मीर संभाग में 13.64 प्रतिशत, जबकि जम्मू संभाग में 37.17 प्रतिशत मतदान हुआ।

डीडीसी चुनाव के तीसरे चरण में 33 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान कराया जा रहा है। इनमें कश्मीर संभाग में 16 और जम्मू संभाग में 17 निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मतदान पंच एवं सरपंच के रिक्त पड़े पदों के लिए भी कराए जा रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर सम्मान के साथ सीजन खत्म करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट