देश

दिल्ली: नशे के आदि व्यक्ति ने मां को गंभीर रूप से किया घायल, गिरफ्तार हुआ

दिल्ली में एक 38 वर्षीय नशे के आदि व्यक्ति को ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर मां को लोहे के मूसल से पीटकर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

दिल्ली: नशे के आदि व्यक्ति ने मां को गंभीर रूप से किया घायल, गिरफ्तार हुआ
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

नई दिल्ली, 4 दिसंबर : दिल्ली में एक 38 वर्षीय नशे के आदि व्यक्ति को ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर मां को लोहे के मूसल से पीटकर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम प्रवीण है. घटना की जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी. प्रवीण कुछ दिनों पहले ही नशामुक्ति केंद्र से लौटा था.

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में बुधवार को फोन के माध्यम से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और टीम ने बेहोश महिला को अस्पताल में भर्ती कराया. उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान थे.

यह भी पढ़ें : विदेश की खबरें | यमन में आईएसआईएस, अलकायदा की मौजूदगी से निपटने की जरूरत :भारत

दक्षिण दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर ने कहा, "जैसा कि महिला पुलिस को बयान देने की हालत में नहीं थी और अपराध के लिए कोई और चश्मदीद गवाह नहीं था, हमने हत्या का मामला दर्ज किया और प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया."

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2020 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).