जरुरी जानकारी | जूट बैग मूल्य पर टैरिफ आयोग की रिपोर्ट की प्रति नहीं दी है कपड़ा मंत्रालय ने: आईजेएमए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जूट लॉबी के निकाय, भारतीय जूट मिल संघ (आईजेएमए) ने आरोप लगाया कि केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय ने शुल्क आयोग के जूट बैग कीमत पर हाल की रिपोर्ट की कोई प्रति उसे नहीं दी है।

कोलकाता, 18 जून जूट लॉबी के निकाय, भारतीय जूट मिल संघ (आईजेएमए) ने आरोप लगाया कि केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय ने शुल्क आयोग के जूट बैग कीमत पर हाल की रिपोर्ट की कोई प्रति उसे नहीं दी है।

आईजेएमए के लिए अपने विनिर्मित जूट बैगों के उचित मूल्य को तय करने के लिए टैरिफ आयोग की रिपोर्ट महत्वपूर्ण होती है।

केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय के सचिव उपेंद्र प्रसाद सिंह को लिखे पत्र में, व्यापार निकाय ने कहा, ‘‘आईजेएमए को रिपोर्ट की एक प्रति देने से इनकार करना प्राकृतिक न्याय और निष्पक्ष रवैये के सिद्धांतों का उल्लंघन है और यह न्याय के उपहास के अलावा कुछ नहीं है।’’

आईजेएमए के अधिकारियों ने कहा कि पूर्व में तत्कालीन सरकारों द्वारा टैरिफ आयोग की रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराई गई थी।

आईजेएमए अपने निर्मित जूट बैगों के लिये उचित मूल्य की मांग को लेकर कपड़ा मंत्रालय के साथ लंबी लड़ाई लड़ रहा है। फिलहाल उद्योग निकाय सरकार को जूट के बोरे की आपूर्ति करके 3,000 रुपये प्रति टन का न्यूनतम नुकसान करने का दावा करती है और कीमत में संशोधन की मांग कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2016 का अनंतिम मूल्य केवल छह महीने के लिए प्रभावी होना था। उन्होंने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों में न तो कपड़ा मंत्रालय और न ही जूट आयुक्त कार्यालय ने पुराने जूट बैग की कीमत की गणना के लिए कोई कार्रवाई की।

केंद्रीय खाद्य मंत्रालय और राज्य की खाद्य खरीद एजेंसियां ​​जूट के बोरे के थोक खरीदार (लगभग 85 प्रतिशत) हैं जिनका उपयोग चीनी के साथ खरीफ और रबी सत्र में अनाज रखने के लिए किया जाता है।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\