विदेश की खबरें | किशोरावस्था में जबरन चंबन लेने का अभिनेता कॉस्बी पर आरोप लगाने वाली महिला की हुई गवाही
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. महिला ने कहा, ‘‘ उसने उनसे बचने की कोशिश की। वह घटना स्तब्ध करने वाली थी।’’
महिला ने कहा, ‘‘ उसने उनसे बचने की कोशिश की। वह घटना स्तब्ध करने वाली थी।’’
उल्लेखनीय है कि अब महिला ने उक्त घटना का पहली बार सार्वजनिक रूप से खुलासा लॉस एंजिलिस काउंटी में जूडी हुथ द्वारा दायर दीवानी मामले के दारैान किया था। जूडी ने आरोप लगाया था कि कॉस्बी ने वर्ष 1975 में शरद ऋतु के दौरान प्लेबॉय मैनसन में उनका यौन उत्पीड़न किया था और तब उनकी उम्र महज 16 साल थी।
महिला ने अपनी गवाही में कहा कि वह कॉस्बी और सिडनी पॉयटर अभिनीत फिल्म् ‘‘लेट्स् डू इट अगेन’ की शूटिंग के दौरान लॉस एंजिलिस में अपनी मां, परिवार के अन्य सदस्यों और दोस्तों के साथ सेट पर मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि कॉस्बी ने कुछ महीने पहले टेनिस मुकाबले के दौरान हुई भेंट के बाद उन्हें एक्स्ट्रा (अतिरिक्त कलाकार) के तौर पर अभिनय करने के लिए आमंत्रित किया था।
महिला ने बताया कि कॉस्बी ने दृश्य फिल्माने के लिए उनके द्वारा पहनी गई बो टाई ठीक करने को उन्हें अकेले में बुलाया।
महिला ने बताय, ‘‘ उन्होंने अचानक मुझे आगोश में ले लिया और चुंबन लेना शुरू कर दिया। उन्होंने मेरे चेहरे और गले पर चुंबन लिया।’’
जूडी के वकील नाथन गोल्डबर्ग ने जब पूछा कि कितनी जोर से कॉस्बी ने पकड़ा था तो उन्होंने कहा कि ‘‘इतना जोर से ताकि वह बचकर न निकल सके।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)