देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 22 मई राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रविवार को सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 77 फीसदी से 29 फीसदी के बीच रहा जबकि रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सामान्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं और गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी उम्मीद है।
दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 27 और 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2022 08:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

