खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया से टी20 विश्व कप में मिली हार के बाद टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार : मंधाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भाारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा है कि पिछले साल टी20 विश्व कप फाइनल में आस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार आया है और यहां आगामी श्रृंखला के दौरान वे काफी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेंगे ।
ब्रिसबेन, 14 सितंबर भाारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा है कि पिछले साल टी20 विश्व कप फाइनल में आस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार आया है और यहां आगामी श्रृंखला के दौरान वे काफी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलेंगे ।
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे, एक दिन रात का टेस्ट और तीन टी20 मैचों की श्रृंखला 21 सितंबर से खेली जायेगी । टेस्ट 30 सितंबर से तीन अक्टूबर तक कैनबरा में होगा ।
आखिरी बार दोनों टीमों काा सामना पिछले साल एमसीजी पर महिला टी20 विश्व कप फाइनल में हुआ था जिसमें आस्ट्रेलिया ने 85 रन से जीत दर्ज की थी ।
मंधाना ने ‘ द स्कूप पॉडकास्ट’ पर कहा ,‘‘ उसके बाद से टीम के प्रदर्शन में काफी सुधार आया है ।’’
भारतीय टीम ने सोमवार को अपना 14 दिन का कड़ा पृथकवास पूरा कर लिया ।
मंधाना ने कहा ,‘‘ कोरोना के कारण टी20 विश्व कप के बाद बड़ा ब्रेक हो गया । लड़कियों ने अपने खेल के बारे में और जाना और कमियों को दुरूस्त करके मजबूती से वापसी की है ।’’
उन्होंने कहा ,‘‘ पूरी टीम ने अपनी फिटनेस और कौशल पर काम किया है । हम लगातार मैच खेलने की लय में लौट रहे हैं । उम्मीद है कि यह श्रृंखला अच्छी हाोगी ।’’
मंधाना ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला हमेशा प्रतिस्पर्धी होती है और भारतीय टीम को यहां की पिचों पर बल्लेबाजी करने में मजा आता है ।
उन्होंने कहा ,‘‘ हम सभी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना पसंद है क्योंकि वह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है और काफी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलती है ।’’
दोनों टीमें शनिवार को अभ्यास मैच खेलेंगी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2021 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

