एजेंसी न्यूज

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की टीम इंफाल पहुंची, जातीय हिंसा के विस्थापितों से करेंगे मुलाकात

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार सुबह यहां हवाई अड्डे पर पहुंचा और उनका मणिपुर में जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों से मिलने का कार्यक्रम है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की टीम इंफाल पहुंची, जातीय हिंसा के विस्थापितों से करेंगे मुलाकात
सुप्रीम कोर्ट (Photo: Wikimedia Commons)

इंफाल, 22 मार्च : उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार सुबह यहां हवाई अड्डे पर पहुंचा और उनका मणिपुर में जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों से मिलने का कार्यक्रम है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. न्यायमूर्ति बी.आर. गवई के नेतृत्व में शीर्ष अदालत के प्रतिनिधिमंडल का हवाई अड्डे पर पहुंचने पर राज्य के वकीलों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. अधिकारियों ने बताया कि न्यायाधीश राहत शिविरों का दौरा करेंगे और चुराचांदपुर जिले में लघु सचिवालय से कानूनी सेवा शिविरों, कानूनी सहायता केन्द्रों और अस्थायी चिकित्सा केन्द्रों का वर्चुल माध्यम से उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वे बिष्णुपुर में मोइरांग कॉलेज में एक राहत शिविर जाएंगे.

इस संबंध में एक न्यायाधीश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम अभी यहां आए हैं और आगे के कार्यक्रम को लेकर आशान्वित हैं.’’ अधिकारियों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में शामिल न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह मेइती समुदाय से हैं और वह कुकी बहुल चुराचांदपुर जिले का दौरा नहीं करेंगे क्योंकि वहां वकीलों के एक संगठन ने इस पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति सिंह बिष्णुपुर जिले का दौरा करेंगे. यह भी पढ़ें : त्रिपुरा में प्रतिबंधित याबा की 5.5 करोड़ रुपये की गोलियां जब्त, तीन गिरफ्तार

‘ऑल मणिपुर बार एसोसिएशन’ (एएमबीए) ने चुराचांदपुर जिले की बार एसोसिएशन से आग्रह किया है कि वह मेइती समुदाय से ताल्लुक रखने वाले उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को कुकी-जो बहुल क्षेत्र का दौरा करने से रोकने वाले अपने निर्देश को वापस ले. एएमबीए के अध्यक्ष पुयम तोमचा मीतेई ने ‘पीटीआई-’ से कहा कि उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का यह दौरा ऐतिहासिक और अपनी तरह का पहला दौरा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2025 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).