देश की खबरें | तबादले के लिए पैसे देने के गहलोत के सवाल पर शिक्षकों ने ‘हां’ कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को शिक्षकों से तबादले के लिए पैसे देने की बात का पता चलने पर इसे दुखदायी बताया और कहा कि तबादले की कोई नीति बन जाने पर न तो पैसे चलेंगे और न ही उन्हें (शिक्षकों को) इसके लिए किसी विधायक के पास अनुशंसा हेतु जाना पड़ेगा।

जयपुर, 16 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को शिक्षकों से तबादले के लिए पैसे देने की बात का पता चलने पर इसे दुखदायी बताया और कहा कि तबादले की कोई नीति बन जाने पर न तो पैसे चलेंगे और न ही उन्हें (शिक्षकों को) इसके लिए किसी विधायक के पास अनुशंसा हेतु जाना पड़ेगा।

गहलोत ने यहां बिड़ला सभागार में आयोजित शिक्षकों के राज्यस्तरीय सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों के तबादले में पैसों के लेनदेन का मुद्दा उठाते हुए कहा,‘‘ हम सुनते हैं कि तबादले के लिये कई बार पैसे खिलाने पड़ते है.. सही बात है कि नहीं, मुझे नहीं मालूम.. आप बताइए सही है..?’’ सभागार में मौजूद शिक्षकों की तरफ से 'हां' की आवाजे सुनाई देने पर गहलोत ने कहा ‘कमाल’ है।

उन्होंने कहा,‘‘ यह बहुत ही दुखदायी बात है कि शिक्षक पैसे देकर तबादला करवाने के लिये लालायित रहे। तबादलों की कोई नीति बन जाए तो सबको मालूम रहे कि उनका तबादला कब होना है? तब फिर ना पैसे चलेंगे न विधायक के पास उनकी अनुशंसा करवाने के लिए जाना पड़ेगा।’’

उसके बाद मंच पर मौजूद शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जो इशारा था कि कहीं न कहीं जेब कट जाती है उसे मेरे नेतृत्व में.. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षकों के तबादलों की नीति लागू करके उसको बिल्कुल खत्म किया जायेगा।’’

भाजपा ने इस विषय को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट किया, ‘‘शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा मंत्री की उपस्थिति में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तबादले के लिये पैसे देन की बात पूछी तो सभी शिक्षकों ने एक स्वर में ‘हां’ में जवाब दिया।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ शिक्षक समाज का दर्पण होता है, जो कभी झूठ नही बोल सकता। आज शिक्षकों ने सरकार का भ्रष्ट चेहरा सभी को दिखाया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान