लॉकडाउन के बीच कार से शिक्षिका ने तय किया 465 किलोमीटर का सफर, पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिक्षिका को वायनाड से पड़ोसी राज्य कर्नाटक जाना था और फिर वहां से दिल्ली के लिये रवाना होना था।
वायनाड/तिरुवनंतपुरम, 23 अप्रैल लॉकडाउन (बंद) के बावजूद केरल के तिरुवनंतपुरम से वायनाड के मुथंगा पहुंचने के लिये लगभग 465 किलोमीटर का सफर तय करने वाली शिक्षिका के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस मामले में जांच शुरू की गई है।
शिक्षिका को वायनाड से पड़ोसी राज्य कर्नाटक जाना था और फिर वहां से दिल्ली के लिये रवाना होना था।
महिला ने कहा कि वह यहां पोट्टम में केन्द्रीय विद्यालय में पढ़ाती है और उसने 21 अप्रैल को अपना सफर शुरू किया था।
पुलिस और जिला प्रशासन ने लॉकडाउन के मद्देनजर एक जिले से दूसरे जिले में जाने पर पाबंदी लगा रखी है। अत्यंत जरूरी होने पर ही इसकी (यात्रा की) इजाजत दी जाती है।
तिरुवनंतपुरम में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें यह याद नहीं है कि उन्होंने ऐसा कोई पास जारी किया हो।
उन्होंने कहा कि हो सकता है कि महिला ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया हो क्योंकि इतनी लंबी यात्रा के दौरान कहीं तो उसके निजी वाहन को रोका जाना चाहिये था।
खबरें यह भी हैं कि महिला ने सरकारी वाहन में सफर किया है।
वह वायनाड के कलपेट्टा में कथित रूप से आबकारी विभाग की सरकारी कार से पहुंची।
वायनाड जिला पुलिस के प्रमुख आर एलानगो ने 'पीटीआई-' को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के आधार प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

