देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के देवरिया में डम्पर की चपेट में आने से छात्रा की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार एक डम्पर की चपेट में आने से 10वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
देवरिया, 24 जुलाई उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार एक डम्पर की चपेट में आने से 10वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि अपराह्न करीब एक बजे ‘बहार सिंह इंटर कॉलेज’ की 10वीं कक्षा की छात्रा करिश्मा गुप्ता (17) साइकिल से घर लौट रही थी कि तभी गौरीबाजार-रुद्रपुर मार्ग पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक डम्पर ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी।
पुलिस के मुताबिक, टक्कर लगने से छात्रा गिर गई और डम्पर का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे करिश्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद डम्पर चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
पुलिस के मुताबिक, इस दुर्घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी और आला अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिये जाने पर रास्ता खुलवाया गया।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और डम्पर जब्त कर लिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

